फर्राटा दौड़ में अंशिका और आशीष रहे अव्वल
शनिवार को एसबीएम इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और खेलो इंडिया जैसी योजनाएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़ों में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार को एसबीएम इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलो इंडिया जैसी योजनाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना खेलों से ही विकसित होती है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा कि प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच जरूरी है। इस दौरान महिला ओपन (100 मीटर दौड़) में अंशिका, अवि शुक्ला, रीना, पुरुष ओपन (100 मीटर दौड़) में आशीष, आयुष पंवार, रचित कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं महिला ओपन (400 मीटर दौड़) में निशा, रिया भंडारी, रीना कश्यप, पुरूष ओपन (400 मीटर दौड़) मे आशीष, अर्जुन त्यागी, आशीष यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर पार्षद एकान्त गोयल, पूर्व वायु सेना अधिकारी डीपी रतूड़ी, पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी जितेन्द्र बिष्ट, कैप्टन लखविन्दर, उप क्रीड़ा अधिकारी निधि, सहायक प्रशिक्षक संदीप डुकलान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रवीन रावत आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




