वन भूमि प्रकरण में पैरवी करेगा नगर निगम

Jan 02, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक आज वन भूमि प्रकरण पर होगी। मेयर शंभू पासवान ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार है। यह कार्रवाई 12 वार्डों को प्रभावित कर रही है। निगम नागरिकों के विस्थापन से उत्पन्न समस्याओं के प्रति गंभीर है और उनके हितों की रक्षा के लिए बैठक की गई है।

वन भूमि प्रकरण में पैरवी करेगा नगर निगम

वन भूमि प्रकरण में नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक आज होगी। पार्षदों और अधिकारियों के साथ बोर्ड बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मेयर शंभू पासवान ने कहा कि वन विभाग, पुलिस-प्रशासन की ओर से जो कार्यवाही की जा रही है वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में की जा रही है। इस कार्यवाही से निगम के 12 वार्ड सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। यहां वन भूमि पर बसावटें हैं। मेयर ने कहा कि निगम कानून और न्यायालय के आदेश का सम्मान करता है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों के विस्थापन से उत्पन्न होने वाली मानवीय समस्याओं को लेकर निगम गंभीर है।

इस संवेदनशील विषय पर चर्चा करने और प्रभावित जनता के हितों की रक्षा के लिए कानूनी एवं प्रशासनिक विकल्पों पर विचार करने के लिए आज विशेष बोर्ड बैठक बुलाई गई है। शहर के नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए बोर्ड बैठक बुलाई गई है। इस मुद्दे पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी चर्चा की जा चुकी है। यह भी बताया कि वन प्रभावित वार्डों में सांसद और विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्य पहले ही हो चुके हैं। मेयर ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। वार्ता में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।