Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsSlow Progress on Suswa River Bridge Connecting Doiwala and Bullawala Village
धीमी गति से चल रहा है सुषवा नदी पर पुल निर्माण कार्य

धीमी गति से चल रहा है सुषवा नदी पर पुल निर्माण कार्य

संक्षेप:

डोईवाला नगर से बुल्लावाला गांव को जोड़ने के लिए सुसवा नदी पर पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। पुल का निर्माण 2 अप्रैल 2026 तक पूरा होना है, लेकिन अभी तक केवल 15 प्रतिशत कार्य हुआ है। निर्माण में देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

Sun, 2 Nov 2025 05:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

डोईवाला नगर से बुल्लावाला गांव को जोड़ने के लिए सुसवा नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, जबकि इस पुल का निर्माण दो अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना है। सुसवा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण के लिए जमीन के 22 मीटर अंदर बेस तैयार करने के लिए 54 पाइल्स बनाई जानी है। जिनमें से अभी तक सिर्फ 28 पाइल्स तैयार हो पाई है। इन 54 पाइल्स में से 24 पाइल्स के ऊपर दोनों सिरों पर अबेटमेंट तैयार किया जाएगा। जबकि शेष 30 पाइल्स के ऊपर पांच पेयर खड़े करने के लिए पांच टोपी लगाकर बेस तैयार किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुल की लंबाई 240 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर होगी। इस पुल का निर्माण 2 अप्रैल 2026 तक पूरा होना है। लेकिन पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि उन्होंने 15 प्रतिशत कार्य कर दिया है और इस वर्ष के अंत तक पुल का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। वहीं इस पुल का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक इस पुल का सिर्फ 5 प्रतिशत कार्य ही निर्माण कर रही कंपनी ने किया है। इस पुल का निर्माण से संबंधित शिकायत निवारण के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, सहायक अभियंता मनमोहन सिंह, ठेकेदार के प्रतिनिधि के रूप में प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र दत्त शर्मा और स्थानीय ग्रामीण समुदाय से मीर हमज़ा और कविता को रखा गया है। बहरहाल बहुत ज्यादा धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगों में नाराजगी पनप रही है।