Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsShri Jagannath Rath Yatra Celebrated in Rishikesh on Sharad Purnima

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शरद पूर्णिमा पर ऋषिकेश में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। भक्तों ने रस्सी से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा और पूरे नगर में पुष्प वर्षा के साथ भक्ति संगीत गूंजा। यात्रा का शुभारंभ मधुबन आश्रम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषTue, 7 Oct 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शरद पूर्णिमा पर मधुबन आश्रम की ओर से मंगलवार को नगर में श्रीजगन्नाथ यात्रा निकाली गई। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के दौरान नगर हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गूंजायमान हो उठा। मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम की ओर से 28वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली गई।

आश्रम हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गूंज उठा। यह यात्रा आश्रम से लेकर कैलाशगेट, भैरव मंदिर, चंद्रभागा पुल, मुख्य बाजार, रेलवे रोड होते हुए गुरु नानक इंटर कॉलेज परिसर में यात्रा संपन्न हुई। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। जिस मार्ग से रथ को निकाला गया, उस मार्ग पर भक्तों ने झाडू से साफ-सफाई भी की। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे, साधु-संत और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा, भक्ति संगीत और हरि-नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। यात्रा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और समरसता का उत्सव है। यह यात्रा हमें सेवा, त्याग और समाज में प्रेम फैलाने की प्रेरणा देती है। यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने झाडू लगाकर अपनी सेवा दी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की यह भूमि सदैव से अध्यात्म का केंद्र रही है, और यहां की हर गलियों में भक्ति की धारा प्रवाहित होती है। इन संस्थाओं ने किया सहयोग रथ यात्रा को सफल बनाने में ऋषिकेश के विभिन्न आश्रम धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। जिसमें हेमकुंड साहब मैनेजमेंट ट्रस्ट, निर्मल आश्रम, कैलाश आश्रम, कबीर चौरा आश्रम, गोपाल मंदिर, अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल, नेपाली क्षेत्र, आंध्र आश्रम, रोटरी क्लब, लायंस क्लब रॉयल, पंजाबी महासभा, नगर उद्योग व्यापार मंडल, घाट रोड व्यापार मंडल, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आदि शामिल रहे। ये रहे उपस्थित रथ यात्रा में शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वान, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, मधुबन आश्रम के प्रबंधक हर्ष कौशल, प्रतीक कालिया, सचिन रस्तोगी, शिवमूर्ति कंडवाल, बीना देवी, रश्मि, स्वाति आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।