ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशमलबा आने से सात घंटे बाधित रहा नरेंद्रनगर मार्ग

मलबा आने से सात घंटे बाधित रहा नरेंद्रनगर मार्ग

ऋषिकेश-चंबा मार्ग शुक्रवार तड़के चार बजे मलबा आने से बाधित हो गया। नरेंद्रनगर में पुरानी चुंगी के पास मलबा आने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सात घंटे बाद मार्ग...

मलबा आने से सात घंटे बाधित रहा नरेंद्रनगर मार्ग
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 24 Aug 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश-चंबा मार्ग शुक्रवार तड़के चार बजे मलबा आने से बाधित हो गया। नरेंद्रनगर में पुरानी चुंगी के पास मलबा आने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सात घंटे बाद मार्ग खुलने पर यातायात सामान्य हो पाया। मार्ग के बार-बार बाधित होने पर परिवहन व्यवसायियों ने नाराजगी जताई।

शुक्रवार तड़के चार बजे नरेंद्रनगर के पास पुरानी चुंगी रोड पर मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मलबा हटाने में पुलिस और नेशनल हाईवे को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सात घंटे तक लोगों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 11 बजे बाधित मार्ग के मलबे को हटाया जा सका। उसके बाद वाहनों को मार्ग से गुजारा गया। नरेंद्रनगर थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि तड़के 4 बजे से बंद मार्ग खोलने में सात घंटे लग गए। उधर, परिवहन व्यवसायियों ने हर रोज घंटों बाधित हो रहे मार्ग पर नाराजगी जताई है। परिवहन व्यवसायी मनोज ध्यानी ने बताया कि इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम टिहरी से मिलेगा। क्योंकि हर रोज घंटों बाधित हो रहे मार्ग से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें