श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू यात्रा एसडीआरएफ की प्राथमिकता: अर्पण यदुवंशी
एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी गई। एसडीआरएफ ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न जगहों पर आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। शनिवार को सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा के मंदिर परिसर, मुख्य यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, भीड़ नियंत्रण प्वाइंट्स और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीमों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की उपलब्धता और रेस्क्यू तैयारियों की समीक्षा की। जवानों द्वारा सामने रखी गई व्यवस्थागत समस्याओं और आवश्यकताओं पर संज्ञान लेते हुए सेनानायक ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा यात्रा अवधि में आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों और रेस्क्यू रिस्पॉन्स को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, किसी भी समस्या का त्वरित समाधान और यात्रा का सुचारु संचालन एसडीआरएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुरक्षा के लिए हर स्तर पर सतर्क रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


