डोईवाला के भाजपाई देखेंगे ‘गोदान’ फिल्म
रानीपोखरी स्थित सिनेमा हॉल में 'गोदान' फिल्म का प्रदर्शन 6 मार्च से होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से फिल्म देखने का निर्देश दिया है। फिल्म गौमाता के संरक्षण के विषय पर आधारित है और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में फिल्माई गई है।
रानीपोखरी स्थित सिनेमा हॉल में गौ माता पर आधारित ‘गोदान’ फिल्म का प्रदर्शन छह मार्च से होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला मंडल के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तिथियों पर सामूहिक रूप से इस फिल्म को देखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को डोईवाला नगर पालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि ‘गोदान’ फिल्म डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ही फिल्माई गई है। फिल्म के माध्यम से गौमाता के संरक्षण, उन्हें बचाने और उनके पालन-पोषण से जुड़ी बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि 6, 7 और 8 मार्च को डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्रमशः अलग-अलग तिथियों पर रानीपोखरी सिनेमा हॉल में जाकर सामूहिक रूप से फिल्म देखेंगे। इस मौके पर गढ़वाल मंडल किसान मोर्चा सह संयोजक अरुण शर्मा, विनय कंडवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, संदीप भट्ट, जीवन चौहान, प्रदीप नेगी और प्रकाश कोठारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


