सावन डोईवाला विस अध्यक्ष व रोहन बने कॉलेज ईकाई अध्यक्ष
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने सावन राठौर को डोईवाला विस अध्यक्ष, आरिफ अली को डोईवाला नगर अध्यक्ष व रोहन कुमार को डोईवाला महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष मनोनीत...
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने सावन राठौर को डोईवाला विस अध्यक्ष, आरिफ अली को डोईवाला नगर अध्यक्ष व रोहन कुमार को डोईवाला महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाई ने बताया कि डोईवाला में एनएसयूआई का विस्तार किया गया है। एनएसयूआई उत्तराखंड प्रभारी अनुशेष शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी की संस्तुति पर सावन राठौर को डोईवाला एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए एनएसयूआई की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप संगठन की नीतियों व सिद्धान्तों को छात्र छात्राओं तक पहुंचाएंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। मौके पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, प्रदेश सचिव गौरव मल्होत्रा, मनीष यादव, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उम्मेद बोहरा, युकां विधानसभा महासचिव आशिक अली, स्वतंत्र बिष्ट, विमल गोला, महेश लोधी, शुभम कांबोज, संजय लोधी, नीरज रावत, अर्चित, साहिल, सतनाम सिंह, राहुल आर्य आदि ने खुशी जताई है। फोटो कैप्शन 20 आरएसके 7- रविवार को डोईवाला में नवनियुक्त एनएसयूआई के पदधिकारिगण।