Saurabh Maithani Honored with Devbhoomi Lok Gaurav Award for Promoting Uttarakhand Culture गायक सौरभ मैठाणी को किया सम्मानित , Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsSaurabh Maithani Honored with Devbhoomi Lok Gaurav Award for Promoting Uttarakhand Culture

गायक सौरभ मैठाणी को किया सम्मानित

उत्तराखंड के गायक सौरभ मैठाणी को देवभूमि लोक गौरव सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें विभिन्न देशों में उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार के लिए दिया गया। कार्यक्रम आरआईएमटी इंस्टीट्यूट में हुआ,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषThu, 4 Sep 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
गायक सौरभ मैठाणी को किया सम्मानित

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक सौरभ मैठाणी को देवभूमि लोक गौरव सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान कई देशों में उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया। गुरूवार को आरआईएमटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें संस्थापक मिथलेश सेमवाल ने पुरस्कृत किया। फोर जी मिशन के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने बताया कि गायक सौरभ मैठाणी कुछ दिन पहले सिंगापुर में उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने गए थे। वहां उन्होंने उत्तराखंड के लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी थी। डॉ. राकेश डंगवाल ने बताया कि कनाडा, दुबई, ओमान और कई देशों में लोक संस्कृति को प्रचार-प्रसार करने को उन्होंने काफी प्रयास किए हैं।

अनुज पुरोहित आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।