ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशसतीश अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री

सतीश अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री

संस्कृत छात्र सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित संस्कृत छात्र सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित संस्कृत छात्र सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित ...

सतीश अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 17 Sep 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश। संवाददाता

संस्कृत छात्र सेवा समिति की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सतीश तिवाड़ी अध्यक्ष व विनोद नौटियाल महामंत्री नियुक्त हुए।

शुक्रवार को मुनिकीरेती में संस्कृत छात्र सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सतीश तिवाड़ी को अध्यक्ष, सर्वेश तिवाड़ी व कविंद्र बडोनी को उपाध्यक्ष, विनोद नौटियाल को महामंत्री, विजेंद्र गौड़ को सह मंत्री, राकेश नौटियाल को कोषाध्यक्ष, अभिलेख मैठाणी को क्रीड़ा मंत्री, माधव डिमरी को सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा नरेंद्र सकलानी को संगठन मंत्री और मनोज शर्मा को सह संगठन मंत्री बनाया गया। इस दौरान सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर समिति संयोजक सुभाषचंद्र डोभाल, राकेश सेमवाल, विनायक भट्ट, सुशील नौटियाल, पुरुषोत्तम कोठारी, सुरेंद्र पंत आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें