हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति: मनोज
Feb 08, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मनोज ने डोईवाला में विराट हिंदू सम्मेलन में कहा कि हिंदू समाज की एकता राष्ट्र की शक्ति है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महिला वक्ता ममता कुंवर ने नारी की शक्ति पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना था।
आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मनोज ने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है, तभी राष्ट्र सुरक्षित और सशक्त बनता है। उन्होंने युवाओं से सेवा, संस्कार और संगठन के भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। रविवार को डोईवाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह मनोज ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी चेतना को मजबूत करना है। हिंदू संगठन से जुड़ी महिला मुख्य वक्ता ममता कुंवर ने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति और संस्कार की प्रतीक माना गया है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। धर्माचार्य राधेश्याम नौटियाल ने कहा कि धर्म समाज को मर्यादा, अनुशासन और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सनातन परंपराओं के संरक्षण और धार्मिक एकता पर बल दिया। कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर खत्री ने की। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महेश लखेड़ा संपूर्णानंद थपलियाल, सुभाष कृषाली, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, रश्मि देवी, राममूर्ति ताई, उषा कोठारी, संतोषी बहुगुणा, अनीता गुरुंग, चंद्रकला ध्यानी, चंद्रभान पाल, अजय गुप्ता, सुशीला देवी, संगीता नौटियाल अभिषेक गुप्ता, पंकज शर्मा, राहुल महावर, प्रकाश कोठारी, विक्रम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


