ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशआज से हरियाणा, चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

आज से हरियाणा, चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

ऋषिकेश डिपो ने संचालन की सभी तैयारियां पूरी की ऋषिकेश डिपो ने संचालन की सभी तैयारियां पूरी की ऋषिकेश डिपो ने संचालन की सभी तैयारियां पूरी की ऋषिकेश डिपो ने संचालन की सभी तैयारियां पूरी की ऋषिकेश डिपो...

आज से हरियाणा, चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 14 Oct 2020 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश डिपो ने संचालन की सभी तैयारियां पूरी कीऋषिकेश। हमारे संवाददाताऋषिकेश से अमृतसर, चंडीगढ़, गुड़गांव और हरियाणा रूट पर गुरुवार से रोडवेज बसें संचालित होगी। लॉकडाउन के चलते यह सभी सेवाएं बीते छह महीने से बंद पड़ी थी। समयसारणी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, सभी सेवाएं पूर्व की तरह चलेंगी।बुधवार को ऋषिकेश रोडवेज डिपो ने हरियाणा रूट की सेवाओं के संचालन की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया। नटराज चौक स्थित कार्यशाला में रूट पर चलने वाली बसों की तकनीकी जांच के बाद दुरस्त किया गया। ताकी रास्ते में सवारियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि दिल्ली, यूपी के बाद अब हरियाणा और पंजाब में बस सेवा शुरू होगी। अब ऋषिकेश और हरियाणा, गुड़गांव, चंडीगढ़, अमृतसर के बीच लोग आवाजाही कर सकेंगे। उक्त रूटों पर गुरुवार से सीधी सेवाएं संचालित होगी। रूट पर संचालन से पहले बस को सेनेटाइज कराया जाएगा। सफर करने वाले प्रत्येक यात्री के थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन की व्यवस्था रोडवेज बस अड्डा परिसर में रहेगी। इसके लिए रोडवेज कर्मियों की डयूटी लगायी गई है। निर्धारित रूट समयऋषिकेश से हरियाणा 10:35 बजे सुबहऋषिकेश से गुड़गांव 11:35 बजे सुबहऋषिकेश से चंडीगढ़ 11:20 बजे सुबहऋषिकेश से अमृतसर 11:30 बजे सुबहऋषिकेश से चंडीगढ़ 12:30 बजे दोपहरचंडीगढ़ से श्रीनगर 1:30 बजे दोपहरचंडीगढ़ से पौड़ी गढ़वाल 2:00 बजे दोपहर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें