ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशआस्था और सकारात्मकता में वृद्धि करती हैं नदियां: स्वामी चिदानंद

आस्था और सकारात्मकता में वृद्धि करती हैं नदियां: स्वामी चिदानंद

भारत की जीवनदायिनी नदियों के संरक्षण पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘एक अंक की स्पेशल स्क्रीनिंग परमार्थ निकेतन में हुई। फिल्म के कलाकारों ने पर्यावरण व...

आस्था और सकारात्मकता में वृद्धि करती हैं नदियां: स्वामी चिदानंद
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 10 Jun 2023 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की जीवनदायिनी नदियों के संरक्षण पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘एक अंक की स्पेशल स्क्रीनिंग परमार्थ निकेतन में हुई। फिल्म के कलाकारों ने पर्यावरण व नदियों के संरक्षण का संकल्प लिया।

शनिवार को फिल्म एक अंक के कलाकारों ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती का आशीर्वाद किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि संपूर्ण मानव इतिहास के अस्तित्व को बनाये रखने में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है। नदियां हमारी महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं और वे मानवता के लिये भी आवश्यक है। इसलिये नदियों को संरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है। जब तक हम नदियों के प्रति जागरुक नहीं होंगे, तब तक नदियों को स्वच्छ नहीं रखा जा सकता। कहा कि मां गंगा व यमुना भारत की पवित्र नदियां हैं। पौराणिक धर्मग्रंथों यथा विष्णु पुराण, रामायण आदि धर्मग्रंथों में इसका स्पष्ट उल्लेख मिलता है। नदियों के तटों पर ही अनेक सभ्यताओं का विकास हुआ हैं। नदियों का जल न केवल मनुष्यों बल्कि धरती की प्यास भी बुझाता है, साथ ही यह हमारी आस्था का भी केन्द्र है। नदियां हमारी आस्था, आध्यात्मिकता और सकारात्मकता में वृद्धि करती हैं।

मौके पर डायरेक्टर प्रभात कुमार, प्रोड्यूसर डॉ. नीरू शर्मा, सीपी शर्मा, अभिनेत्री प्रीति शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें