ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशऋषिकेश के व्यापारियों का भारत बंद को समर्थन

ऋषिकेश के व्यापारियों का भारत बंद को समर्थन

ऋषिनगरी के व्यापारियों ने 28 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारी वालमार्ट-फ्लिकार्ट डील के साथ रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे है। व्यापारियों का आरोप है कि विदेशी कंपनियां देश के खुदरा...

ऋषिनगरी के व्यापारियों ने 28 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारी वालमार्ट-फ्लिकार्ट डील के साथ रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे है। व्यापारियों का आरोप है कि विदेशी कंपनियां देश के खुदरा...
1/ 2ऋषिनगरी के व्यापारियों ने 28 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारी वालमार्ट-फ्लिकार्ट डील के साथ रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे है। व्यापारियों का आरोप है कि विदेशी कंपनियां देश के खुदरा...
ऋषिनगरी के व्यापारियों ने 28 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारी वालमार्ट-फ्लिकार्ट डील के साथ रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे है। व्यापारियों का आरोप है कि विदेशी कंपनियां देश के खुदरा...
2/ 2ऋषिनगरी के व्यापारियों ने 28 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारी वालमार्ट-फ्लिकार्ट डील के साथ रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे है। व्यापारियों का आरोप है कि विदेशी कंपनियां देश के खुदरा...
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 21 Sep 2018 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिनगरी के व्यापारियों ने 28 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारी वालमार्ट-फ्लिकार्ट डील के साथ रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे है। व्यापारियों का आरोप है कि विदेशी कंपनियां देश के खुदरा व्यापार पर कब्जा करना चाहती है।

शुक्रवार को नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में ऋषिकेश डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने व्यापारियों के साथ बैठक की। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष कोहली ने कहा कि सरकार ने वालमार्ट को खुदरा व्यापार की अनुमति दी है। अमेजन, फ्लिकार्ट कंपनियों के ऑनलाइन व्यापार से देश के व्यापारियों का व्यापार खत्म हो रहा है। जिसके विरोध में 28 सितंबर को भारत बंद का शहर के व्यापारी समर्थन करेंगे। व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर ने कहा कि चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। इस लिए अपने अधिक उत्पादन से परेशान विदेशी कंपनियों की निगाहें भारत के बीस लाख करोड़ से अधिक के खुदरा व्यापार पर लगी है। नगर व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने कहा कि बड़े स्टोर और ई-कॉमर्स कंपनी जिन देशों में गए है, वहां का परंपरागत खुदरा व्यापार खत्म होता गया है। कहा कि देश के छोटे व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विदेशी कंपनियों का व्यापारी विरोध करेंगे। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए शनिवार से शहर में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को बंद को सफल बनाने की आह्वान किया जाएगा। रियल एस्टेट एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने शहर में हटाये जा रहे अतिक्रमण के लिए भी व्यापारियों के हित में लड़ने की बात कही। नगर व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री ललितमोहन मिश्रा ने कहा कि बंद के समर्थन में सभी व्यापारियों को आगे आना होगा। व्यापारियों को पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने चाहिए।

इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमन नारंग, महामंत्री अरविन्द किंगर, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अरविन्द जैन, हरगोपाल अग्रवाल, मदनमोहन शर्मा, संदीप मल्होत्रा, रविन्द्र गुप्ता, गोपाल नारंग, गिरिराज गुप्ता, संजय व्यास, रवि जैन, विवेक तिवारी, विवेक शर्मा, राजू गुप्ता, किशोरीलाल आहूजा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें