
रस्साकशी में कावेरी और फुटबाल में युमना सदन बना चैंपियन
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कावेरी सदन रस्साकशी का चैंपियन बना, जबकि यमुना सदन ने फुटबॉल में जीत हासिल की। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भी कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। रस्साकशी में कावेरी सदन और फुटबॉल में यमुना सदन चैंपियन रहा। शुक्रवार को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। जिसके पश्चात रस्साकशी में कावेरी सदन विजयी रहा और गंगा सदन उपविजेता बना। फुटबॉल में यमुना सदन चैंपियन बना। इसके अलावा विभिन्न रेसों में कक्षा एक से निपुण सिंह, श्रेयांश, प्रियांश वैष्णवी, परमीता गुरजोत, कक्षा दो में दिव्यांश, शाश्वत, अनिरुद्ध सिद्धि, पूर्वी, रिद्धि, कक्षा तीन में श्रेयांश, आदर्श, राजन व आकृति, अक्षिता, परी, कक्षा चार में अथर्व, आकाश, अदविक व विदिशा, वैदेही व सान्वी, कक्षा पाँच में सार्थक, रुद्रप्रताप, विवेक व तृप्ति, मनस्वी, प्रियांशी, कक्षा छह में आरव सिद्धांत, आरव पुनिया व सान्या, पावनी व अदविका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फुटबॉल में अक्षत रावत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की उपाधि प्राप्त हुई। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य एसएस भंडारी व प्रबंधन समिति सदस्य चरनजीत ढींगड़ा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों में नेत्तृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित होती है। साथ ही उन्होंने छात्रों को खेल गतिविधियों में लगातार भाग लेने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने विद्यार्थियों को महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने और उनकी जीवनी पढ़ने की सलाह दी। मौके पर खेल प्रशिक्षक अमर शर्मा, ऋषभ धस्माना, ज्योत्सना शर्मा, हैड मिस्ट्रेस चंद्रिका पुंज, सीनीयर को-आर्डिनेटर अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




