बापूग्राम को बचाना उनकी प्राथमिकता:प्रेमचंद अग्रवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बापूग्राम में वन भूमि प्रकरण को लेकर जनता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार संवाद कर रहे हैं और 15-20 हजार परिवारों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है।

बापूग्राम को बचाना उनकी प्राथमिकता:प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बापूग्राम में वन भूमि प्रकरण को लेकर जनता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर पूरी तरह गंभीर है। जनहित में सकारात्मक समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शुक्रवार को बापूग्राम में आयोजित सभा में अग्रवाल ने कहा कि वे लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान भी प्रमुखता से उठाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह विषय शीघ्र ही राज्य कैबिनेट में विचारार्थ प्रस्तुत होगा। कैबिनेट में चर्चा के पश्चात इस पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कहा कि बापू ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले 75 से 80 वर्षों से निवास कर रहे लगभग 15 से 20 हजार परिवारों (लगभग 60 हजार की आबादी) के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। मेरा पूरा प्रयास है कि इन परिवारों को किसी भी स्थिति में उजाड़ने नहीं दिया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सदैव जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील रही है और इस विषय पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, विनीता बिष्ट, जगदीश भंडारी, हेमलता चौहान, विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुयश मिश्रा, प्रमिला त्रिवेदी, ममता नेगी शान्ति देवी, सुनीता रावत, सुमन रावत, अशोक जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।