पड़ताल: बुकिंग में फजीहत, एजेंसी में सर्वर डाउन

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

ऋषिकेश में चार दिन से कॉर्मिशयल गैस की आपूर्ति ठप है, जबकि घरेलू गैस के लिए भी लोग परेशान हैं। सर्वर डाउन होने से गैस की बुकिंग नहीं हो रही है, जिससे लोग एजेंसियों के बाहर भीड़ लगा रहे हैं। कई बुजुर्गों को भी टोल फ्री नंबर पर कॉल करने में मुश्किल हो रही है।

पड़ताल: बुकिंग में फजीहत, एजेंसी में सर्वर डाउन

नगर क्षेत्र में कॉर्मिशयल गैस की आपूर्ति तो चार दिन से ठप है, लेकिन घरेलू गैस के लिए भी स्थानीय लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सर्वर डाउन होने से न तो गैस की बुकिंग हो पा रही है और न ही बुकिंग कर चुके कनेक्शन धारकों की पर्ची तक जनरेट नहीं हो पा रही है। इससे जहां एजेंसियों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं एजेंसी प्रबंधन को गैस सप्लाई करने में दिक्कत आ रही है। गुरुवार को हिन्दुस्तान टीम ने ऋषिकेश शहर में गैस आपूर्ति करने वाली चार गैस एजेंसियों का जायजा लिया। सुबह 11 बजे दून मार्ग स्थित ऋषिकेश त्रिवेणी गैस एजेंसी कार्यालय में लोग पूछताछ के लिए जुटे दिखे।

कई बुजुर्ग हाथ में कीपैड का फोन लिए एजेंसी के बाहर चस्पा टोल फ्री नंबर पर कॉल करते नजर आए। ढालवाला निवासी बुजुर्ग विनोद रावत ने बताया कि घर पर कई बार टोल फ्री नंबर पर कॉल किया, लेकिन गैस की बुकिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते एजेंसी पहुंचना पड़ा। यहां आकर पता चला कि ऑनलाइन सर्वर ही डाउन है। पता चला कि एजेंसी पर करीब 600 लोगों की बुकिंग है। 11:30 बजे आशुतोषनगर में अंकुर गैस एजेंसी भी लोगों को जमघट दिखा। कॉर्मिशयल सिलेंडर की डिमांड लेकर पहुंचने वाले कनेक्शन धारकों को तो स्टॉक नहीं होने की बात कहकर कर्मचारियों ने लौट दिया। गुमानीवाला से सिलेंडर के लिए पहुंचे पंकज पंवार भी खड़े दिखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।