ऋषिकेश बाईपास को फोर लेन बनाने के लिए 1105.79 करोड़ स्वीकृत

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

ऋषिकेश बाईपास को फोरलेन बनाने के लिए 1105.79 करोड़ रुपये की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस परियोजना से यातायात की समस्या कम होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ऋषिकेश बाईपास को फोर लेन बनाने के लिए 1105.79 करोड़ स्वीकृत

तीर्थनगरी को जाम से निजात दिलाने के लिए ऋषिकेश बाईपास को फोरलेन बनाया जाएगा। जिसके लिए 1105.79 करोड़ रुपये की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान हो गई है। मंगलवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास को फोरलेन बनाने के लिए1105.79 करोड़ रुपये की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऋषिकेश बाईपास के फोरलेन बनने से क्षेत्रीय जनता एवं देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा मिलेगी, साथ ही यातायात का दबाव भी कम होगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।