
अध्यक्ष पद पर राजेंद्र और अजय के बीच मुकाबला
ऋषिकेश बार एसोसिएश्न के वार्षिक चुनाव 19 दिसंबर को होंगे। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण और अजय वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। अब विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक होगा।
बार एसोसिएश्न ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव 19 दिसंबर को होंगे। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण और अजय वर्मा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया, अब विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को बार एसोसिएश्न ऋषिकेश की चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह और चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा ने बताया कि महासचिव पद के प्रत्याशी अजय कुमार ठाकुर और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रघुवीर सिंह रावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
जिसके बाद सभी पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। अब अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण और अजय वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर सुरेश नेगी, नरेंद्र सिंह रांगड़, भूपेंद्र कुकरेती, हरीश कुमार राणा, तारा राणा, सुशील कुमार, महासचिव पद के लिए शैलेंद्र चौहान, अतुल यादव, सुनीता शर्मा, राज कौशिक, संयुक्त सचिव पद के लिए कृष्णा पाण्डे, मीनाक्षी नेगी, कोषाध्यक्ष पद के लिए आरती मित्तल, विनोद मिश्रा, ऋतु भट्ट, ऑडिटर पद के लिए हरीश कुमार आजाद, मनीष राजपाल, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए लक्षित खरोला मैदान में है। कहा कि 19 दिसंबर को प्रात10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक मतदान होगा और दोपहर तीन बजे मतगणना के साथ ही विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




