उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

Mar 05, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

ऋषिकेश एम्स के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। डॉ. अमित सहरावत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान मेहनत और समर्पण का फल है, और इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

ऋषिकेश एम्स के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सह आचार्य डॉ. अमित सहरावत ने विभाग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। गुरुवार को एम्स में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सहरावत ने कहा कि सम्मान परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल होता है। कहा कि सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों की बेहतर कार्य करने को लेकर प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि सम्मानित व्यक्ति से परिवार व समाज की अधिक अपेक्षाएं होती हैं। डॉ. सहरावत ने कहा कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, निरंतर सीखना, सीखे हुए को समाज में क्रियान्वित करना, स्वयं का आंकलन करना और बेहतर करने का प्रयास ही प्रगति का मार्ग है।

उन्होंने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को एक अच्छे कर्मचारी व जिम्मेदार नागरिक की विशेष पहचान बताया। सम्मान पाने वाले कार्मिकों में अरविंद घिल्डियाल, शालिनी रावत, सुभाष चंद्र, राजेश नेगी और लक्ष्मण धाकड़ आदि शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. साईं, डॉ. हर्षा, डॉ. देविका सहित विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।