मंसा देवी वार्ड में टूटी सड़कों से मुसीबत

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

नगर निगम के मंशा देवी वार्ड के लोग क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों के कारण परेशान हैं। कूड़े से भरे नालों की दुर्गंध ने जीवन को प्रभावित किया है। क्षेत्रवासियों ने मेयर से समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि अगर समस्याएं हल नहीं हुईं, तो वे आंदोलन करेंगे।

मंसा देवी वार्ड में टूटी सड़कों से मुसीबत

नगर निगम के मंशा देवी वार्ड में समस्याओं से लोग परेशान है। क्षतिग्रस्त सड़क व चौक नालियों के चलते लोग दुर्गंध से जूझ रहे हैं। यहां नालों में कूड़े के ढेर लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने मेयर से समस्या निस्तारण की गुहार लगाई है। चेताया कि समस्याओं का निदान न हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। करीब तीन हजार से अधिक आबादी वाला मंसादेवी क्षेत्र नगर निगम में शामिल होने के बाद भी समस्याओं से जूझ रहा है। यहां क्षतिग्रस्त सड़क,टूटी नालियां और उनमे जमा गंदे पानी से बीमारी का डर लोगों को सता रहा है। जबकि बरसाती नाले में कूड़ा जमा होने से लोग दुर्गन्ध से जूझ रहे है।

बरसाती नाला भी जगह-जगह टूटा हुआ है, जिससे बरसात में नाले में बहने वाले बरसाती पानी से सड़क कटाव का खतरा बना है। मंगलवार को मंसा देवी महिला जनकल्याण समिति की अध्यक्ष उषा भण्डारी के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर शंभू पासवान से मिला। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। मामले मे मेयर ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति सचिव विजया भ‌टट,मीना चौहान,संगीता नेगी,मनोरमा भट्ट,रामेश्वरी नेगी,बबली बडोनी,पूनम राणा,सरोजनी नेगी,उषा अमोला,पुष्पा जोशी,कादम्बरी भट्ट,संतोषी चौहान आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।