ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशपुण्य तिथि पर वीरचंद्र सिंह को किया याद

पुण्य तिथि पर वीरचंद्र सिंह को किया याद

गढ़वाल महासभा ने पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर वक्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।रविवार को...

पुण्य तिथि पर वीरचंद्र सिंह को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 01 Oct 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वाल महासभा ने पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर वक्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।रविवार को गढ़वाल महासभा द्वारा दून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एक महान सैनिक थे, उन्होंने देश की रक्षा में अहम योगदान निभाया। बताया कि 23 अप्रैल 1930 को हुए पेशावर कांड में गढ़वाल राइफल के जवानों ने मेजर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में ब्रिटिश कमांडर के आदेश को न मानते हुए निहत्थों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। इसके बाद वीर चंद्र सिंह को जेल में बंद कर दिया गया था। उन्होंने देश के लिए अंग्रेजी हुकुमत से बगावत कर दी थी और वे देश को वैदिक भारत के रूप में देखना चाहते थे। डा. नेगी ने युवा पीढ़ी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मौके पर जनार्दन कैरवान, उत्तम सिंह असवाल, बलराम शाह, राजा ढिंगरा, रवि कुकरेती, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें