ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशदीपावली पर रंगोली रही आकर्षण का केंद्र

दीपावली पर रंगोली रही आकर्षण का केंद्र

बीते रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर रंगोली की धूम रही। जगह-जगह लोगों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दिवाली को आकर्षक...

दीपावली पर रंगोली रही आकर्षण का केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषMon, 28 Oct 2019 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर रंगोली की धूम रही। जगह-जगह लोगों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दिवाली को आकर्षक बनाया।

इस दिवाली रंगोली का क्रेज लोगों पर ज्यादा देखने को मिला। अधिकांश घरों में लोगों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर अपने घर को सजाया। अधिकांश जगहों पर बच्चों व बड़ों ने मिलकर घर के आंगन और छत पर रंगोलियां बनाई और इस रंगोली को दीए से सजाया। बच्चों में दिवाली पर पटाखे फोड़ने व मिठाइयां खाने के साथ ही रंगोली का क्रेज भी खूब देखने को मिला। बच्चों ने अपने घरों में रंगोली से विभिन्न आकर्षक आकृतियां बनाई। पुराना बस अड्डा स्थित पुराना बंगाली मंदिर रोड निवासी मानवी सिंघल ने दिवाली पर अपने घर के आंगन पर भगवान गणेश की आकृति बनाई, जो काफी आकर्षक रही। इस प्रकार अन्य घरों में भी बच्चों ने कमल का फूल, शुभ लाभ का चिन्ह, माता लक्ष्मी के पैर के चिन्ह आदि आकृति की रंगोलियां बनाकर अपने घर को आकर्षक बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें