लच्छीवाला नेचर पार्क में शौचालय बंद, पर्यटक परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

लच्छीवाला नेचर पार्क में सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका हुआ है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका प्रशासन शौचालय को खोलने के लिए तैयार नहीं है, जबकि सभासद ने नाराजगी जताई है। तकनीकी खामियों के कारण शौचालय बंद है, लेकिन जल्द ही इसे खोलने का आश्वासन दिया गया है।

लच्छीवाला नेचर पार्क में शौचालय बंद, पर्यटक परेशान

लच्छीवाला नेचर पार्क में सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका दिया गया है। इससे पार्क में पहुंचने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिकायत के बावजूद नगरपालिका प्रशासन शौचालय को खोलने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। गर्मियों के मौसम में यहां प्रतिदिन सैंकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं यह स्थान डोईवाला-दून हाईवे पर होने के चलते बड़ी संख्या में राहगीरों का भी आवागमन बना रहता है। बावजूद, शौचालय का संचालन नहीं होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सभासद मनीष धीमान ने शौचालय बंद होने पर नाराजगी जाहिर की है। बताया कि लाखों रुपये खर्च कर यह शौचालय आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते शौचालय को बंद किया गया है। अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द इसे खुलवाया जाएगा। वहीं, जल संस्थान एई विनोद असवाल ने बताया कि पानी की लाइन टूटने के कारण शौचालय तक जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। मरम्मत कर जल्द शौचालय में पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।