कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मियों ने निगम में काटा हंगामा

कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मियों ने निगम में काटा हंगामा

संक्षेप:

नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी को ठेका देने पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए कंपनी के प्रतिनिधियों को घेर लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो...

Oct 15, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी को ठेका देने का विरोध शुरू हो गया है। वेतन आदि के मुद्दों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि को कर्मचारियों ने घेरकर नारेबाजी भी की। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मामला सुलझाया। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते कई वार्डों में घरों से कूड़ा तक नहीं उठ पाया। नगर निगम की ओर से सभी चालीस वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। इसके लिए टेंडर जारी किए गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब पुरानी कंपनी की जगह नई कंपनी गुरुवार से काम संभालेगी। इससे पहले बुधवार को नगर निगम में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कूड़ा कलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि पहले वाली कंपनी बारह हजार रुपये के करीब महीने का भुगतान कर रही थी। नई कंपनी ने ग्यारह हजार रुपये के आसपास भुगतान की बात कही। इसको लेकर कर्मचारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच विवाद हो गया। कर्मचारियों ने कूड़ा कलेक्शन वाहन पार्किंग में खड़े कर दिए। यहां उनकी कंपनी प्रतिनिधियों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारी निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त वाले भवन में कंपनी के एक प्रतिनिधि बैठे थे। प्रतिनिधि जैसे ही बाहर आए कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। निगम अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह कंपनी प्रतिनिधि को वहां निकालकर नगर आयुक्त के कक्ष में बैठाया। कर्मचारियों की सहायक नगर आयुक्त से वार्ता हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ।