Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsProtest Erupts in Rishikesh Over Park Land Allocation in Pashulok Resettlement Colony
पुनर्वास खंड टिहरी के खिलाफ प्रदर्शन

पुनर्वास खंड टिहरी के खिलाफ प्रदर्शन

संक्षेप: ऋषिकेश की पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में पार्क की भूमि आवंटन के खिलाफ लोग भड़क गए हैं। उन्होंने पुनर्वास खंड नई टिहरी के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मास्टर प्लान का उल्लंघन किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह भूमि बच्चों के खेल के लिए पार्क में विकसित होने की उम्मीद थी।

Wed, 12 Nov 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

ऋषिकेश में पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में पार्क की भूमि को आवंटित करने से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। लोगों ने पुनर्वास खंड नई टिहरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मास्टर प्लान के हिसाब से बसाई गई कॉलोनी में पार्क की भूमि को कुछ लोगों की मिलीभगत से आवंटित किया गया है, जिसका विरोध किया जाएगा। बुधवार को पशुलोक क्षेत्र के लोग पुनर्वास खंड नई टिहरी के ऋषिकेश स्थित कार्यालय के पास एकत्रित हुये और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2000 में टिहरी डैम बनने के दौरान कई गांव के लोगों को ऋषिकेश पशुलोक की भूमि पर विस्थापित कर बसाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान में करीब 11 हजार की आबादी विस्थापित कॉलोनी में निवासरत है। इस पूरी आबादी के बीच केवल एक ही खाली प्लॉट है। जिसमें लोग शादी समेत अन्य कार्यक्रम करते हैं। मांग के अनुरूप यहां के लोगों को उम्मीद थी कि पुनर्वास खंड नई टिहरी जल्द ही इस भूमि को बच्चों के खेलने के लिए पार्क के रूप में विकसित करेगा। लेकिन प्रशासन ने कुछ लोगों को पार्क की भूमि आवंटित कर दी। यह हाल तब है जब विस्थापित हुए लोगों को पथरी में पहले ही भूमि दी जा चुकी है। बावजूद इसके उन्हें यहां फिर से विस्थापित कर बसाया जा रहा है जो कि नियमों के विपरीत हैं। लोगों ने आरोप लगाया की दबाव के चलते प्रशासन ने गलत निर्णय लिया है। इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। पार्क की भूमि पर किसी को बसाने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में हरि सिंह भंडारी,जगदंबा रतूड़ी,लालमणि, मनीष मैठानी,रतूड़ी, अनिल बुटोला, राकेश नेगी, अनिल पडियार,आशु सिंह,ग्रीश नौटियाल, धर्मेन्द्र गुलियाल, आशु ताड़ियाल,राजेंद्र पंवार आदि शामिल थे।