छापेमारी में आठ पेटी शराब पकड़ी
Dec 07, 2025 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
गोविंदनगर की झुग्गी-झोपड़ी में पुलिस ने महेश नामक आरोपी के पास से आठ पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गोविंदनगर की झुग्गी-झोपड़ी में छापा मारकर पुलिस ने एक शख्स के पास से अंग्रेजी शराब की आठ पेटियां बरामद की। पूछताछ में आरोपी की पहचान महेश निवासी गोविंदनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में नशा तस्करी की रोकथाम को लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, जिसके क्रम में ही यह कामयाबी हाथ लगी है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




