चेकिंग में बोलेरो कार से 60 पेटी शराब बरामद
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गुलर में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक बोलेरो कार से 60 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। आरोपियों सोनू और निपेंद्र ने शराब की खेप श्रीनगर ले जाने की कोशिश की। सोनू पर पहले से हरियाणा में शराब तस्करी का मामला दर्ज है।

राव राशिद। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गुलर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो कार से चंडीगढ़ ब्रांड की 60 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिसकर्मी गुलर क्षेत्र में नियमित चेकिंग में जुटे थे, जिसमें मुनिकीरेती तरफ से पहाड़ को जा रही बेलोरो कार को शक होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें शराब की पेटियां मिली। पूछताछ में कार सवार आरोपियों की सोनू और निपेंद्र दोनों निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। आरोपी शराब की खेप श्रीनगर लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ हरियाणा के पंचकुला में शराब तस्करी का मामला दर्ज है।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


