ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशप्रधानमंत्री का जन्मदिन युकां ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

प्रधानमंत्री का जन्मदिन युकां ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी...

प्रधानमंत्री का जन्मदिन युकां ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 17 Sep 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

डोईवाला। संवाददाता

एक तरफ जहां भाजपा व अन्य संगठन पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोजगार देने की मांग की।

शुक्रवार को डोईवाला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने काले गुब्बारों के साथ रोजगार दो के नारे लगाए। युकां के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि एक तरफ सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। जबकि धरातल पर देश की जनता परेशान हैं। युवा बेरोजगार हैं। आए दिन बेरोजगारी के चलते कितने युवाओं की जान जा रही है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता को ठगा है। यह सिर्फ जुमलो की सरकार है। प्रदर्शन करने वालों में युकां के प्रदेश महासचिव मनीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला स्वतंत्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष नत्थनपुर मंजीत रावत, करतार सिंह, बलविंदर सिंह, गौरव मल्होत्रा, संगीता तोमर, शालिनी नेगी, आशिक अली, मनोज पाल, तेजपाल सिंह, शुभम काम्बोज, आरिफ अली, रजा, साहिल, आदिल, रोहितदीप, रोहन, अमन बिष्ट, वसीम, सूरज, भट्ट, अतुल शर्मा आदि शामिल थे।

फोटो कैप्शन 18 आरएसके 12 डोईवाला क्षेत्र में बेरोजगारी दिवस पर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें