ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशथाईलैंड के लोग स्पर्श गंगा अभियान से हुए रूबरू

थाईलैंड के लोग स्पर्श गंगा अभियान से हुए रूबरू

भारत के स्पर्श गंगा अभियान से सात समुंदर पार के लोग भी रुबरू हुए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारतीय मुहिम की सराहना...

थाईलैंड के लोग स्पर्श गंगा अभियान से हुए रूबरू
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषTue, 07 Jan 2020 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के स्पर्श गंगा अभियान से सात समुंदर पार के लोग भी रुबरू हुए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारतीय मुहिम की सराहना की। विदेश में प्राकृतिक नदियों और नालों को संरक्षित करने की बात कही।थाइलैंड में बैंकाक के भ्रमण से लौटी स्पर्श गंगा अभियान की समन्वयक सरोज डिमरी ने हिन्दुस्तान से मंगलवार को विदेशी धरती में अभियान की बातें साझा की। उन्होंने बताया कि थाईलैंड के फुकुट शहर में जिस होटल में ठहरे थे, उस होटल के प्रबंधक को स्पर्श गंगा अभियान के बारे में बताया तो वे बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्रित कर अभियान से जोड़ा। बकौल डिमरी प्रबंधक ने उन्हें दो पौधे भेंट किए, जिन्होंने उसे समुद्र के किनारे रोपा। बैंकाक में एक शो के दौरान वहां लोगों को भारत और स्पर्श गंगा अभियान की जानकारी दी। वहां उपस्थित लोगों ने भारतीय फिल्मों के गानों पर नृत्य भी पेश किया। अभियान समन्वयक ने बताया कि बैंकाक के लोगों ने अपने यहां की प्राकृतिक स्रोत वाली नदियों और नालों को संरक्षित करने को स्पर्श गंगा अभियान की तरह अभियान चलाने की बात कही। फोटो कैप्शन 08 आरएसके 20 थाइलैंड में पौध रोपण करती स्पर्श गंगा अभियान की समन्वयक।फोटो कैप्शन 08 आरएसके 21 बैंकाक में स्पर्श गंगा अभियान से विदेशी लोगों को रूबरू कराती सरोज डिमरी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें