Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsPeaceful Atmosphere Marks Panchayat By-Elections 30 Candidates Unopposed
30 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पंचायत सदस्य

30 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पंचायत सदस्य

संक्षेप:

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 42 सीटों में से 30 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। सात सीटों पर नामांकन नहीं हुआ, जबकि एक का नामांकन निरस्त किया गया। शेष चार सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 22 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।

Nov 18, 2025 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में इस बार शांतिपूर्ण वातावरण और ग्रामीण सहमति का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। डोईवाला विकासखंड के ग्राम पंचायत सदस्य की कुल 42 सीटों में से 30 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सात सीटों पर नामांकन नहीं हुआ, जबकि एक सीट पर दाखिल नामांकन प्रपत्र निरस्त कर दिया गया। अब शेष चार सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना व परिणाम घोषित होंगे। चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने कहा कि उपचुनाव में कुल 42 सीटों में से 30 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सात सीटों पर कोई नामांकन नहीं हुआ था और एक सीट का नामांकन प्रपत्र निरस्त किया गया। शेष चार सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा तथा 22 नवंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्विरोध विजेताओं में दूधली ग्राम पंचायत से अनीता, प्रेम सिंह, भोगपुर पंचायत से साहिबा, अफरोज, सुमन, बड़ोवाला पंचायत से अंजना, मोनिका, श्यामपुर पंचायत से शिवानी, खदरी खड़कमाफ पंचायत से रोबीना, गढ़ी मयचक से साक्षी, सारंगधरवाला से सोनिया कोठियाल, रैनापुर ग्रांट से महेश पैन्यूली, सिमलास ग्रांट से शिमला देवी, रानीपोखरी मौजा से उदय सिंह मखलोगा, अल्पना, कौडसी से सुषमा, देवी दयाल, कालूवाला से सूरज नेगी, रखवाल गांव से मंजू सेमवाल, दीपक चंद, नांगल ज्वालापुर से रविता रानी, गंगोत्री देवी, पुष्पा कन्याल, कल्पना, लक्ष्मी, निर्मला देवी, आशा बहुगुणा, लिस्ट्राबाद से रजिया, अरुण कुमार, शकुंतला शामिल हैं। इन चार सीटों के लिए होंगे मतदान प्रतीतनगर में वार्ड संख्या 12 में चार उम्मीदार, लिस्ट्राबाद में वार्ड संख्या चार में दो उम्मीदार, जोगीवाला माफी में वार्ड संख्या चार में दो उम्मीदवार, गढ़ी मयचक में वार्ड संख्या आठ में दो उम्मीदार मैदान में हैं। इन सीटों पर पंचायत सदस्य के चयन के लिए 20 नंबवर को मतदान होगा और 22 नवंबर को निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा होगी।