श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक केंद्र बना परमार्थ निकेतन
गंगा आरती, सत्संग, यज्ञ, भागवत कथा, श्रीराम कथा जैसे हो रहे हैं कार्यक्रम गंगा आरती, सत्संग, यज्ञ, भागवत कथा, श्रीराम कथा जैसे हो रहे हैं कार्यक्रम
हिमालय की गोद और गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और सेवा के अद्भुत संगम का साक्षी है। यहां प्रतिदिन अनेक श्रद्धालु मासिक श्रीराम कथा, विशाल भंडारे, सत्संग, यज्ञ, गंगा पूजन और दिव्य आरती के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि वह जीवंत अनुभव है जहां सेवा मुस्कुराती है, भक्ति गूंजती है और मानवता स्वयं को ईश्वर के निकट अनुभव करती है। देश विदेश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां आकर गंगा स्नान, गंगा आरती, यज्ञ, दर्शन, गंगा पूजन तथा सत्संग जैसे कार्यक्रमों में शिरकत कर आत्मिक शांति और ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


