Rishikesh News: छात्रों के बौद्धिक विकास पर दिया जोर

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

Rishikesh News: पुष्पा बडेरा एसवीएम इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन आयोजित ऋषिकेश, संवाददाता। पुष्पा बडेरा सरस्वती

Rishikesh News: छात्रों के बौद्धिक विकास पर दिया जोर

Rishikesh News: पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जूनियर वर्ग के अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने छात्रों की भावनाओं को समझने और उनकी समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया। सोमवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास आवश्यक है, जिसके लिए योग एवं व्यायाम को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। छात्रों की भावनाओं को समझना व उनकी समस्या का समाधान करना उन्हें असफलता से ना डरने एवं विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक रहने की सीख देना अति आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।