Rishikesh News: वेतन कटौती पर बिफरे पालिका कर्मचारी
Rishikesh News: आंदोलन के बाद हुए समझौते के उल्लंघन का लगाया आरोप में कटौती का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान पालिका प्रशासन ने लिखित

Rishikesh News: नगरपालिका के आउटसोर्स पर्यावरण कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन में कटौती का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान पालिका प्रशासन ने लिखित रूप में किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती नहीं करने का भरोसा दिया था। बावजूद इस माह कुछ कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिला है। आरोप है कि अधिक छुट्टियां लेने का हवाला देकर वेतन में कटौती की गई है। जबकि, यह समझौते और लिखित भरोसे के विपरीत है। नाराज कर्मचारियों ने तत्काल पूरा वेतन जारी करने की मांग की। शुक्रवार को पालिका कार्यालय में जुटे कर्मचारियों के बीच सभासद संदीप नेगी ने कहा कि पालिका प्रशासन और ठेकेदार लिखित समझौते से पीछे हट रहा है, जिसे बर्दाशत नहीं किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


