Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsNSS Camps in Rishikesh Promote Social Responsibility and Cleanliness
स्वयंसेवियों ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

स्वयंसेवियों ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

संक्षेप:

ऋषिकेश के स्कूलों में एनएसएस शिविर चल रहे हैं, जहाँ स्वयंसेवियों को सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। शिविर में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्रों ने योगाभ्यास के साथ-साथ खाद्य संरक्षण और स्वास्थ्य के महत्व पर भी सीखा।

Jan 02, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

ऋषिकेश समेत आसपास के स्कूलों में इन दिनों एनएसएस शिविर चल रहे हैं। जिनमें स्वयंसेवियों को सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों की जानकारियां दी जा रही है। शिविर में स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को 14-बीघा स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ। जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष भास्कर विज्लवान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है तथा समूह में रहने और जिम्मेदारियां को साझा करने हेतु आवश्यक क्षमता विकसित करना है।

प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि स्वयंसेवी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने में अपने ज्ञान का उपयोग करें, लोकतांत्रिक दृष्टिकोण एवं नेतृत्व क्षमता को प्राप्त करने का प्रयास करें। इस दौरान स्वयंसेवियों ने ढालवाला स्थित सुमन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मौके पर सह प्रबंधक चंद्रवीर पोखरियाल, अविनाश कुड़ियाल, कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र किशोर गौड, दिवी शंकर नैथानी आदि रहे। हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर के कैंप के तृतीय दिवस पर छात्राओं ने योगाभ्यास किया। उसके बाद छात्राओं ने खाद्य संरक्षण का महत्व सीखा और आंवले की खट्टी मीठी चटनी बनानी सीखी। बौद्धिक सत्र में समाजसेवी डॉ. सीमा सक्सेना द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। मौके पर राजीव खत्री, आयुर्वेदिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. द्वारिका प्रसाद बलोदी, प्रधानाचार्या पूनम रानी शर्मा, अमिता अरोड़ा, बिनीति, पूनम राणा आदि आदि रहे। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर ढालवाला में चल रहे उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 14 बीघा के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवियों ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में वार्ड संख्या 8 की सभासद स्वाति पोखरियाल और वार्ड संख्या नौ की सभासद रेखा पैन्यूली ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करता है तथा स्वच्छता जैसे अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। मौके पर प्रधानाचार्या रजनी रावत, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना उनियाल, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, लक्ष्मी जोशी, विनिता बिजल्वाण, माला गुनसोला आदि रहे। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दिया संदेश श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य सागर खंडूरी और मैडम मंजू के दिशा निर्देशन में स्वयं सेवायों ने योग प्रशिक्षण लिया। उसके पश्चात समाज जागृति के लिए स्वयंसेवियों ने शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती के विभिन्न गलियों में और जानकी सेतु पुल के पास नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर जिला समन्वयक टिहरी गढ़वाल डॉ. पीसी पैन्यूली, कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन सिंह रौथान, समाजसेवी अजय रमोला, लक्ष्मी देवी, गौरा देवी, रानी देवी, सरोज देवी ,ललिता देवी, विशाखा देवी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजूलाल, उत्तम नेगी, जयबीर नेगी, कुलवीर बुटोला, सुशील कुकरेती, प्रतिभा पंवार आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;