
स्वयं सेवियों ने स्वच्छता, नशा उन्मूलन एवं साक्षरता हेतु किया जागरूक
ऋषिकेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एनएसएस शिविर चल रहा है। स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली में भाग लिया। बौद्धिक सत्र में नेत्र चिकित्सक ने जानकारी दी। मुनिकीरेती के कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। आपदा प्रबंधन पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
ऋषिकेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर चल रहा है। जिसके तहत स्वयं सेवी विभिन्न सामाजिक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों में शिरकत कर रहे हैं। सोमवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ। तत्पश्चात स्वयं सेवियों ने भद्रकाली माता मंदिर परिसर एवं चंद्रभागा नदी तट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद ढालवाला क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण एवं साक्षरता पर जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने स्वयं सेवियों को नेत्र से बचाव, इसके लक्षण आदि की जानकारियां दी।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र किशोर गौड, सह कार्यक्रम अधिकारी दिवि शंकर नैथानी, आशीष चौहान, अनीता भट्ट आदि उपस्थित रहे। उधर, श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने रसियन योग प्रशिक्षक एना एवं योगाचार्य सागर खंडूड़ी मंजू मेहरा के दिशा निर्देशन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उसके बाद खारा स्रोत से शीशमझाड़ी तक सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से जनजागरुकता कार्यक्रम किए। बौद्धिक सत्र में प्रवक्ता अजय कुमार ने विभिन्न महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि महाजनों येन गता सा पंथ:, इसलिए हमेशा महापुरुषों का अनुसरण करना चाहिए। नरेंद्रनगर ब्लॉक स्काउट प्रशिक्षक रामकृष्ण पोखरियाल ने स्वयंसेवियों को स्काउट से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई, साथ ही मनोरंजक एवं प्रेरणादायक स्वरचित कविताएं सुनावकर सबको खूब गुदगुदाया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजूलाल, चंद्र मोहन सिंह, उत्तम नेगी, अम्बिकानाथ, दृगपाल रावत, कुलबीर बुटोला, दीपा सिंह आदि उपस्थित रहे। स्वयं सेवियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में चल रहे जयदेव प्रसाद उमा दत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा के एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद स्वयं सेवियों ने लक्ष्मण झूला रोड स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब ट्रस्ट का भ्रमण किया। बौद्धिक सत्र में एसडीआरएफ की आपदा प्रबंधन टीम में शामिल कांस्टेबल मातवर सिंह, कांस्टेबल सुमित नेगी, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल नवीन पोखरियाल की ओर से स्वयंसेवी छात्राओं को आपदा के समय बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, आपात संकेत, एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के व्यवहारिक तरीकों की जानकारी दी दी गई। मौके पर एसआई सचिन रावत, प्रधानाचार्य रजनी रावत, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना उनियाल, प्रदीप रावत, रंजना रावत, कविता ध्यानी, सुषमा भट्ट आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




