ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशआस्थापथ में गंदगी पर सिंचाई विभाग को नोटिस

आस्थापथ में गंदगी पर सिंचाई विभाग को नोटिस

नगर निगम की सिंचाई विभाग को चेतावनी नगर निगम की सिंचाई विभाग को चेतावनी नगर निगम की सिंचाई विभाग को चेतावनी नगर निगम की सिंचाई विभाग को चेतावनी नगर...

आस्थापथ में गंदगी पर सिंचाई विभाग को नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 03 Mar 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम की सिंचाई विभाग से मांगा जवाब

निर्माण कार्य के बाद मलबा नहीं हटाया गया

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता

गंगा किनारे बने आस्थापथ में गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर नगर निगम प्रशासन ने सिंचाई विभाग को नोटिस जारी किया है। गुरुवार शाम पांच बजे तक निर्माण कार्य का मलबा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। अनदेखी पर निगम प्रशासन नियमानुसार जुर्माना वसूलेगा।

सिंचाई विभाग का बीते तीन महीने से आस्थापथ पर बाढ़ सुरक्षा का कार्य चल रहा है। ऐसे में आस्थापथ पर जगह-जगह निर्माण सामग्री और निर्माण कार्य का मलबा जहां तहां पड़ा है। बदइंतजामी के चलते आस्थापथ पर सुबह शाम घूमने वाले लोगों को दिक्कत आ रही है। साथ ही आस्था पथ का सौंदर्यीकरण भी प्रभावित हो रहा है। जनशिकायत का संज्ञान लेकर मुख्य नगर आयुक्त ने बुधवार को आस्थापथ का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गंदगी आस्थापथ में फैली देख नाराजगी जतायी। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि मामले में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें गुरूवार को शाम पांच बजे तक निर्माण कार्य की फैली गंदगी हटाने को निर्देशित किया है। आस्था पथ को साफ नहीं करने क दशा में निगम प्रशासन अधिनियम के प्रावधान के तहत सिंचाई विभाग पर जुर्माने की कार्रवाई करेगा। मामले में जिलाधिकारी दून को भी अवगत कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें