एनजीए के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया गौरव

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। इशिता सिंह ने 98.4% अंक से पहले स्थान पर रही। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की।

एनजीए के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया गौरव

निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। विद्यालय की मेधावी छात्रा इशिता सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। होनहार बेटी की कामयाबी पर न सिर्फ माता-पिता, बल्कि स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों में भी खुशी से गदगद दिखे। बुधवार को परिणाम में श्वेता यादव ने 98.2 फीसदी अंक से द्वितीय, प्रीतिका ने 96.8 प्रतिशत अंक से तृतीय, निहारिका निषाद ने 96.6 अंकों से चतुर्थ व अंशिका ने 96.2 अंक के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया।

कला वर्ग में इशिता सिंह, वाणिज्य वर्ग में सूरज राम और विज्ञान वर्ग में रतन सिंह राणा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज और संचालक संत जोध सिंह महाराज ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर की। छात्र-छात्राओं की कामयाबी को उनके और अभिभावकों व शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन के साथ कड़ी मेहतन का फल बताया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी, प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।