Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsNew Year Celebrations in Rishikesh Lead to Traffic Jam and Crowds
पर्यटकों की भीड़ से सड़कों पर दिखा जाम

पर्यटकों की भीड़ से सड़कों पर दिखा जाम

संक्षेप:

नववर्ष के जश्न में ऋषिकेश और आस-पास का इलाका पर्यटकों से भरा रहा। वाहनों की भीड़ से जाम की स्थिति पैदा हुई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए, लेकिन संकरी सड़कों के कारण समस्या बढ़ गई।

Jan 01, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

नववर्ष के जश्न में ऋषिकेश व आसपास का इलाका पर्यटकों से पूरी तरह से पैक दिखा। शहर के मुख्य व संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हुई, जिससे न सिर्फ पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों को भी दो-चार होना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर वाहनों की भीड़भाड़ के चलते पैदल आवागमन में भी लोगों को दिक्कतें पेश आई। गुरूवार सुबह से ही नववर्ष को यादगार बनाने के लिए दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा व अन्य राज्यों से पर्यटकों का ऋषिकेश में जुटना शुरू हुआ। पर्यटक वाहनों को पुलिस ने हरिद्वार बाइपास मार्ग पर डायवर्ट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह दस बजे बाद अचानक बाइपास मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा, जिसके चलते इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर स्लो ट्रैफिक और जाम के हालात शाम तक बने रहे। शहर के मुख्य मार्ग पर भी जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा तक वाहन दिनभर रेंग-रेंगकर गुजरते दिखे। अधिकांश पर्यटकों ने मुनिकीरेती में तपोवन और शिवपुरी का रुख किया। जबकि पर्यटक इसी रूट से स्वर्गाश्रम और यमकेश्वर में रिवर साइट कैंपों तक भी गए, जिससे मुनिकीरेती में बदरीनाथ हाईवे पर भी वाहनों की कतारें लगी रही। भीड़भाड़ में पुलिस को यातायात को नियंत्रित रखने में जद्दोजहद करनी पड़ी। स्थिति यह बनी कि हाईवे के किनारों पर पैदल गुजर रहे लोगों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि मुनिकीरेती में हाईवे काफी संकरा है, जिसके चलते वाहनों का दबाव बढ़ने पर समस्या होती है। बावजूद, पुलिस ट्रैफिक को सुचारु रखने के भरसक प्रयास में जुटी है।