संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष बने भास्करानंद
चारधाम यात्रा-2026 के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की नई टीम का गठन किया गया है। भास्करानंद भारद्वाज को अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में यात्रा के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें बाहरी बसों को परमिट न देने और यात्रा में केवल समिति की कंपनियों के वाहनों का संचालन शामिल है।
चारधाम यात्रा-2026 के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की नई टीम का गठन किया गया है। इसमें भास्करानंद भारद्वाज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। बुधवार को ऋषिकेश स्थित टीजीएमओसी मुख्यालय में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक हुई। इसमें टीजीएमओसी, जीएमओयू, यातायात कंपनी, रूपकुंड, जीएमसीसी, दून वैली, सीमान्त सहकारी संघ, गढ़वाल मोटर यूजर्स, गढ़वाल मंडल बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में यात्रा रोटेशन के निवर्तमान अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी ने आय-व्यय का विवरण पेश किया। इसके बाद उन्होंने आगामी यात्रा वर्ष-2026 के लिए जीएमओयू के संचालक के लिए भास्करानंद भारद्वाज के नाम का प्रस्ताव रखा।
इसका समस्त कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। बैठक में चारधाम यात्रा में सिर्फ संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति की कंपनियों के वाहनों का ही संचालन करने, बाहरी बसों को चारधाम यात्रा के लिए परमिट न देने, हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे यात्रियों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता न रखने, प्रदेश में प्रवेश करने पर ही अन्य प्रदेशों की बसों के ग्रीन व ट्रिपकार्ड बनाने, भीड़ बढ़ने पर सिटी बसें और कुमाऊं की बसों को मांग के अनुसार बुलाने आदि प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को 30 जनवरी को एसटीए द्वारा देहरादून में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। इस मौके पर टीजीएमओसी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, संचालक यशपाल सिंह राणा, कुंवर सिंह नेगी, खिलानंद बेलवाल, बलवीर सिंह रौतेला, प्यार सिंह गुनसोला, मेघा चौहान, महाबीर सिंह रावत, गणेश भट्ट, ताजबर सिंह खत्री, अर्जुन सिंह रावत, अनिल बर्गली, मनोज ध्यानी, नवीन चंद्र रमोला, प्यारेलाल जुगलान, चरण सिंह गड़िया, जेपी पंवार, प्रदीप कनवासी, दयाल सिंह भंडारी, संजय शास्त्री, अजय बधानी, कृष्णा पंत, हरिमोहन सिंह और रोटेशन प्रभारी नवीन तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




