
डबल इंजन सरकार में देश और राज्य का हो रहा चौमुखी विकास: बृजभूषण
विधायक बृजभूषण गैरोला ने नांगल ज्वालापुर-डोईवाला सड़क का शिलान्यास किया, जिसकी लागत 13 करोड़ रुपये है। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का प्रतीक है। इससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने सड़क शिलान्यास के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना है। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार परियोजनाओं के लिए मार्गदर्शन और सहयोग दे रहे हैं। सोमवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने 6.3 लंबी 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नांगल ज्वालापुर-डोईवाला सड़क का हवन यज्ञ कर विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश द्वारा कराया जा रहा है।

कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा ने कहा कि 13 करोड़ की यह सड़क परियोजना केंद्र और राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भूमि पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। यह सड़क नगर के आवागमन और व्यापार को नई दिशा देगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान नांगल बुलंदावाला अंजू देवी, ग्राम प्रधान नांगल ज्वालापुर राखी देवी, लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश अधिशासी अभियंता, सहायक अधिशासी अभियंता एसएस नेगी, भृगुनाथ द्विवेदी, पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा, राजकुमार राज, ललित पंत, पंकज रावत, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष प्रेम सिंह, उम्मेद बोहरा, संदीप पाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




