बदले सीओ, अब नीरज सेमवाल को कमान
Feb 11, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
ऋषिकेश के नवनियुक्त सीओ नीरज सेमवाल ने पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कहा कि सुरक्षा के लिए नियमित गश्त और चेकिंग की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की भी अपील की गई।

ऋषिकेश के नवनियुक्त सीओ नीरज सेमवाल बुधवार को कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली। बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए पुलिस को नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


