जोश और जज्बे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के एनसीसी कैडेटों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। इसका उद्देश्य...

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के एनसीसी कैडेटों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। कॉलेज परिसर से आरंभ तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कॉलेज में ही संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। रविवार सुबह कॉलेज परिसर से आरंभ तिरंगा यात्रा हरिद्वार-ऋषिकेश हाइवे, कोयल घाटी होते हुए लगभग डेढ़ किलोमीटर की यात्रा के बाद परिसर के विज्ञान संकाय में संपन्न हुई। इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स के साथ शहर के लोगों ने भी भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का निर्देशन परिसर के एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करे और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए। इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं उसके सही उपयोग की शपथ दिलाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




