ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशश्लोकोच्चारण में नवीन प्रथम

श्लोकोच्चारण में नवीन प्रथम

संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में मुनिश्वर वेदांग महाविद्यालय के नवीन कैरवान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ने उन्हें सम्मानित...

श्लोकोच्चारण में नवीन प्रथम
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 13 Sep 2018 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में मुनिश्वर वेदांग महाविद्यालय के नवीन कैरवान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ने उन्हें सम्मानित किया।

देहरादून में बुधवार को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्लोकोच्चारण में मुनिश्वर वेदांग महाविद्यालय के छात्र नवीन कैरवान प्रथम रहा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार उपाध्याय ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा प्रतियोगिताओं से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। बताया चयनित छात्र 19-20 सितंबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस मौके पर अध्यापक जर्नादन कैरवान, जितेंद्र भट्ट और छात्र उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें