ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशऋषिकेश की गरिमा को धूमिल कर रहा नगर निगम

ऋषिकेश की गरिमा को धूमिल कर रहा नगर निगम

ऋषिकेश शहर के बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्य शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर जागृति एक प्रयास संस्था सदस्यों ने 29वें दिन भी धरना दिया। संस्था सदस्यों ने निगम प्रशासन पर क्षेत्र की गरिमा को धूमिल...

ऋषिकेश की गरिमा को धूमिल कर रहा नगर निगम
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषTue, 20 Aug 2019 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश शहर के बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्य शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर जागृति एक प्रयास संस्था सदस्यों ने 29वें दिन भी धरना दिया। संस्था सदस्यों ने निगम प्रशासन पर क्षेत्र की गरिमा को धूमिल करने व क्षेत्रवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

मंगलवार को परशुराम तिराहे पर जागृति एक प्रयास संस्था सदस्यों का धरना प्रदर्शन 29वें दिन भी जारी रहा। संस्था के संयोजक अरविंद हटवाल ने कहा कि बीते कई वर्षों से निगम प्रशासन द्वारा हरिद्वार मार्ग स्थित एक खाली भूखंड का ट्रंचिंग ग्राउंड के रूप में प्रयोग कर यहां कूड़ा डंप किया जा रहा है। यह ट्रंचिंग ग्राउंड आबादी क्षेत्र में हैं। जिससे यहां विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। ऋषिकेश के पर्यटन स्थल होने के कारण यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते हैं। गंगा से मात्र 20 मीटर दूरी पर स्थित इस ट्रंचिंग ग्राउंड की वजह से क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। लेकिन निगम प्रशासन क्षेत्र की गरिमा को धूमिल करने के साथ ही क्षेत्रवासियों की उपेक्षा भी कर रहा है। मौके पर पूर्व सभासद हरीश आनंद, विजय पंवार, हरिराम वर्मा, वेद प्रकाश धिंगड़ा, सौरभ नैथानी, राजीव बर्थवाल, विकास अग्रवाल, गौरव राजपूत, रजत प्रताप सिंह, गुड्डू रावत, जगजीत सिंह जग्गी, हर्षित गुप्ता, दीपक भारद्वाज, सौरभ वर्मा, मनोज त्यागी, ऋषि, शुभम शर्मा, अजीत गोल्डी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें