Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMunicipal Corporation Takes Strict Action Against Encroachment on City Roads
आवागमन में मुसीबत बनी एक दर्जन ठेली जब्त

आवागमन में मुसीबत बनी एक दर्जन ठेली जब्त

संक्षेप:

नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की। त्रिवेणीघाट रोड पर 12 ठेलियां जब्त की गईं और एक दुकानदार पर चालान लगाया गया। ठेलियों की वजह से यातायात और पैदल चलने में दिक्कतें आ रही थीं। निगम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।

Nov 06, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को कड़ा रुख अख्तियार किया। त्रिवेणीघाट रोड पर ठेलियां खड़ी कर यातायात और पैदल आवागमन बाधित करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने 12 ठेलियां जब्त कर एक दुकानदार का चालान भी किया, जबकि कई ठेली वालों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए घाट रोड पर पहुंची तो रेहड़ी-ठेली संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कई ठेली संचालक भीड़भाड़ में इधर-उधर दौड़ते दिखे, लेकिन टीम ने सभी को घेरकर पकड़ लिया। सुबह से लेकर दोपहर तक घाट रोड और मुखर्जी मार्ग पर अभियान में 12 ठेलियों को जब्त कर सामान समेत नगर निगम कार्यालय लाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां एक संचालक का 1,500 रुपये का चालान कर अर्थदंड भी वसूला गया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि ठेलियों को चलायमान के बजाय सड़क पर खड़ी की जा रही हैं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी दुश्वारियां पेश आ रही हैं। इसकी शिकायत काफी समय से मिल रही थी। शुरू में चेतावनी भी जारी की गई, लेकिन ठेली संचालक नहीं माने, जिसके चलते ठेलियों का जब्त करना पड़ा। बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। टीम में सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, पर्यावरण पर्यवेक्षक राहुल आदि शामिल रहे।