Municipal Corporation Collects 12 Lakh in Property Tax Amid Elections नो-ड्यूज : 251 लोगों ने चार दिन में जमा किए 12 लाख, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMunicipal Corporation Collects 12 Lakh in Property Tax Amid Elections

नो-ड्यूज : 251 लोगों ने चार दिन में जमा किए 12 लाख

नगर निगम प्रशासन ने चुनाव के दौरान संपत्ति कर वसूली में तेजी लाई है। चार दिन में 12 लाख रुपये संपत्ति कर और 50 हजार रुपये यूजर चार्ज जमा किया गया। 251 लोगों ने टैक्स जमा कर नो-ड्यूज की रसीद प्राप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषMon, 30 Dec 2024 08:55 PM
share Share
Follow Us on
नो-ड्यूज : 251 लोगों ने चार दिन में जमा किए 12 लाख

नगर निगम प्रशासन अभी तक वार्डों में कैंप लगाकर स्थानीय लोगों के संपत्ति कर की वसूली कर रहा था। यूजर चार्ज के लिए भी निगम की त्रिवेणी सेना घर-घर पहुंच रही थी। लेकिन नगर निगम चुनाव का डंका बजते हुए नो-ड्यूज हासिल करने के लिए हर वार्ड के उम्मीदवार और मेयर पद के प्रत्याशी खुद टैक्स जमा करने पहुंचे। महज चार दिन के भीतर ही निगम ने 12 लाख रुपये संपत्ति कर और 50 हजार रुपये का यूजर चार्ज जमा किया गया है। कुल 251 लोगों ने यह कर निगम के खाते में जमा कराने के बाद नो-ड्यूज की रसीद हासिल की। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट के मुताबिक निगम की औसत एक दिन की हाउस टैक्स वसूली लगभग 30 हजार रुपये है। चार दिन में कर भुगतान में बड़ी वृद्धि हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।