Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMunicipal Administration Takes Action on Drain Cleanliness After DM Inspection in Dhalwala
चंद्रेश्वरनगर में आठ घरों की दूषित नालियां टेप

चंद्रेश्वरनगर में आठ घरों की दूषित नालियां टेप

संक्षेप:

डीएम सविन बंसल के निरीक्षण के बाद नगर निगम प्रशासन ने ढालवाला ड्रेन की सफाई के लिए कदम उठाए हैं। चंद्रेश्वरनगर में आठ घरों की दूषित नालियों को टेप किया गया है। जल निगम ने भी दो बड़ी नालियों को सीवर लाइन से कनेक्ट करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

Jan 29, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

डीएम सविन बंसल के निरीक्षण के बाद नगर निगम प्रशासन ढालवाला ड्रेन की स्वच्छता को लेकर हरकत में आ गया है। चंद्रेश्वरनगर में ड्रेन में गिर रही आठ घरों की दूषित नालियों को निगम ने टेप कर दिया है, जबकि जल निगम ने भी आबादी क्षेत्र की दो बड़ी दूषित नालियों को टेप करते हुए उन्हें सीवर लाइन से कनेक्ट करना शुरू कर दिया है। दरअसल, ढालवाला ड्रेन में प्राकृतिक स्रोत का पानी चंद्रेश्वरनगर होते हुए गंगा तक पहुंच रहा है। इस तीन किलोमीटर लंबी ड्रेन को आबादी क्षेत्र में पूरी तरह से ढक दिया गया है, जिसमें करीब 220 मीटर हिस्सा खुला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ड्रेन में गंदगी गिरने की शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की थी, जिस पर बीते बुधवार को डीएम सविन बंसल ने चंद्रेश्वरनगर और आसपास ड्रेन का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गंदगी की रोकथाम के निर्देश दिए थे। हरकत में आई नगर निगम प्रशासन की टीम ने गुरुवार को चंद्रेश्वरनगर में ड्रेन की जड़ में बने 14 घरों की जांच की, जिसमें आठ घरों की दूषित नालियां ड्रेन में गिरती पाई गईं। तत्काल इन नालियों को टेप कर संबंधित लोगों को जल निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया। वहीं, चंद्रेश्वरनगर में ही दो बड़ी नालियों को भी ड्रेन से गिरने से रोकते हुए सीवर लाइन में कनेक्ट करने की कार्रवाई जल निगम ने शुरू कर दी है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि चंद्रभागा नदी में गिर रहे एक नालों को भी जल निगम टेप करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।