Rishikesh News: कम विजिबिलिटी से जौलीग्रांट में नहीं उतर सकी मुंबई की फ्लाइट
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Rishikesh News: खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण बुधवार को मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी।

Rishikesh News: खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण बुधवार को मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। सुबह करीब 11:50 बजे विमान एयरपोर्ट के आसमान में पहुंचा, लेकिन पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया तो कम दृश्यता के कारण विमान को दोबारा ऊपर ले जाना पड़ा। करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट को दोपहर 12:20 बजे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद विमान दोबारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा और सुरक्षित लैंड हुआ। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि अन्य सभी विमान निर्धारित समय के अनुसार पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण कभी-कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।


