ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशमहानगर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस को मजबूत...

महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 17 Feb 2023 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को माल्यार्पण और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनाव में घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि नगर निकाय चुनाव में इस विकास विरोधी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से आ सके और भाजपा सरकार की अंधविश्वास की सरकार को खत्म किया जा सके। कहा कि महानगर उपाध्यक्ष पद पर प्यारेलाल जुगरान, गुरुविंदर सिंह, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राधा रमोला, संगठन महासचिव पद पर रजनीश सेठी, दीपक जाटव, महासचिव शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा, भगवान सिंह पंवार, किशोर गौड़, प्रवक्ता पद पर देवेन्द्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर विकास खुराना, सचिव पद पर चेतन चौहान, सिंहराज पोसवाल, आलोक चावला, जगजीत सिंह, वीर बहादुर राजभर, ऋषि सिंगल, मिन्हाल हासिम, मंतोष पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी पद पर प्रदीप चन्द्रा, बृज भूषण बहुगुणा, सुभाष जखमोला, कृष्णा राजभर, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा को नियुक्त किया गया है। मौके पर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, सुधीर राय, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन पंवार, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, विमला रावत, लल्लन राजभर, प्रदीप जैन, विजयपाल रावत, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, गौरव राणा, इमरान सैफी, हरि राम वर्मा, मधु मिश्रा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सरोजनी थपलियाल, उमा ओबराय, हरिराम वर्मा, प्रांशु बनर्जी, विमला प्रधान, सावित्री देवी, रेनू नेगी, मुकेश जाटव, मनीष जाटव पासवान आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें